मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा! फैक्ट्री में बॉयालर फटा, 10 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।

109

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ी दुर्घटना घटी है। शहर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयालर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएम सहित कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

5किमी तक सुनी गई आवाज
मिली जानकारी के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज 5 किमी तक सुनी गई। इस धमाके के कारण बगल की कई फैक्ट्रियां तबाह हो गई हैं। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौजूद हैं। हादसे में मृतकों की पहचानने की कोशिश की जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें – 25 दिसंबर इसलिए भी विशेष… उस क्रांति ज्योति की अस्थियों को 67 वर्ष बाद मिली भारत की मिट्टी

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे
फिलहाल फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचने लगे हैं। शवों की हालत काफी खराब होने से उन्हें पहचानने में दिक्क्तें आ रही हैं। प्रशासन ने फिलहाल क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को जाने पर रोक लगा दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.