साइबर अपराधियों का मास्टरमाइंड सहित 11 गिरफ्तार! महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भी फैला था जाल

बिहार में पुलिस ने छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

106

बिहार के नवादा में पुलिस ने बड़े पैमाने पर साइबर अपराध का भंडाफोड़ किया है। ये अपराधी महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार के लोगों के साथ ठगी का काम करते थे। पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला की देखरेख में टीम का गठन कर आज छापामारी की गई है। जहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी में 14 छोटा मोबाइल ,14 बड़ा मोबाइल ,1 लाख 22 हजार दो सौ नगदी, एक लैपटॉप, तीन पासवर्ड, विभिन्न बैंकों का तीन चेक बुक ,विभिन्न बैंकों का 3 एटीएम कार्ड ,जिओ का 2 सिम कार्ड, विभिन्न राज्यों का मोबाइल लिस्ट और नंबर भी बरामद किया गया है।

ये आरोपी गिरफ्तार
बताया जाता है कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपढस और गौसपुर गांव में छापामारी कर सभी की गिरफ्तारी की गई है। मास्टरमाइंड त्रिपुरारी सिंह के घर से ठगी का काम करने वाला सामान को बरामद किया गया है। बताया जाता है कि रजत कुमार ,संतोष कुमार, राजीव कुमार, सुशील कुमार, विकास कुमार, मुरारी कुमार,त्रिपुरारी कुमार, रंजन कुमार, राजीव रंजन, ललित कुमार आदि लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसा था मॉडस ऑपरेंडी
सभी लोग विभिन्न राज्यों में ठगी का काम किया करते थे। लोगों को बंगला, कार ,गाड़ी ,ईट भट्टा दिलाने के नाम पर मोटी रकम का उगाई किया करते थे। बड़े पैमाने पर अपराधियों का कमर तोड़ा गया है। पुलिस कप्तान के द्वारा लगातार इस साइबर क्राइम करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखा जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.