जिम में हुआ कुछ ऐसा कि गांगुली भर्ती हो गए!

कोलकाता से बड़ी खबर है कि सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है। जिस समय ये हुआ वे जिम में कसरत करने गए थे। वहां उन्हें बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में ले जाना पड़ा।

85

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वे जिम में कसरत कर रहे थे। इस बीच उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने लगी जिसके भाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता से बड़ी खबर है कि सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है। जिस समय ये हुआ वे जिम में कसरत करने गए थे। वहां उन्हें बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में ले जाना पड़ा। गांगुली का जिम उनके घर में ही है।

ये भी पढ़ें – कोविड-19 वैक्सिन पर बड़ी घोषणा!

सूत्रों के अनुसार गांगुली की स्थिति स्थिर है। सायंकाल तक उनके हृदय की जांच की जांच की जाएगी। हो सकता है उनकी एंजियोग्राफी भी की जाए।

ये भी पढ़ें – क्या है महाराष्ट्र सरकार पर बीजेपी का नया वॉर?

सौरव गांगुली के बीमार होने का समाचार पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में गांगुली के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

बीसीसीआई की ओर से भी सौरव गांगुली के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। इस विषय में जय शाह की ओर से एक ट्वीट बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.