मुंबईः इस भाजपा विधायक के घर के पास मिला सोने-चांदी से भरा बैग, पुलिस को है इस बात का शक

कुछ दिन पहले ही इस भाजपा नेता विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है।

101

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड के मुंबई स्थित आवास के पास 10 जुलाई की सुबह सोने-चांदी और देवताओं की मूर्तियों से भरा बैग मिला है। इस बैग को पुलिस ने बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को है इस बात का शक
प्रसाद लाड ने बताया कि उन्हें 10 जुलाई की सुबह सुरक्षाकर्मी ने इस बैग के बारे में सूचित किया था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि इस बैग में तीन छोटे बैग रखे थे। उनसे सोना ,चांदी, पैसे और देवताओं की मूर्तियां मिली हैं। सुरक्षाकर्मी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति बैग के साथ आया था, लेकिन जब उसे टोका गया तो वह बैग वहीं रखकर भाग गया।

यह भी पढ़ें-सहरसा से जनसाधारण और बनमनखी से अमृतसर के लिए चलेगी जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन

 हाल ही में एमएलसी चुने गए हैं प्रसाद लाड
प्रसाद लाड कुछ दिन पहले विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। लाड को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.