जिस न्यायालय में था कर्मचारी, उसी को दी उड़ाने की धमकी, फिर क्या हुआ? जानने के लिए पढ़ें ये खबर

अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पत्र मिलने के बाद पुलिस ने राशिद की पहचान करके उससे पूछताछ शुरू की।

88

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक कर्मचारी ने उसी न्यायालय को उड़ाने की धमकी दी थी, जिसमें वह काम करता था। आरोपी मोहम्मद वलीम को पुलिस ने धर दबोचा है। उसने जो धमकी दी थी, उसने अपना नाम गलत लिखकर पुलिस को धोखा देने का षड्यंत्र रचा था, लेकिन उसका यह राज ज्यादा दिन तक छिपा नहीं रह सका और जल्द ही उस पर से पर्दा उठ गया।

17 जून को आरोपी वलीम की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने दी। उसने चिट्ठी में अपना नाम राशिद लिखा था।

अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पत्र मिलने के बाद पुलिस ने राशिद की पहचान करके उससे पूछताछ शुरू की। उसकी बातों से ऐसा आभास हुआ कि उसे कोई फंसाना चाहता है। उसके बाद हम मामले की गहराई में जाने पर पता चला कि चिट्ठी लिखने वाला और कोई नहीं स्वयं वलीम है।

इस जानकारी के बाद वलीम को 16 जून को कोर्ट कैंपस से ही गिरफ्तार किया गया। 38 वर्ष वलीम उसी कोर्ट में कर्मचारी है। वह मूल रूप से गांव जगनपुर थाना रौनाही का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि धमकी की चिट्ठी उसने खुद लिखी थी। वलीम पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.