रूस यूक्रेन पर कर सकता है साइबर हमला? बाइडेन ने दी यह चेतावनी

यूक्रेन से जीत की आशंका में रूस साइबर हमले का सहारा ले सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि ऐसी स्थिति में देशवासियों को तैयार रहने की जरूरत है।

202

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने देश के बड़े व्यापारियों से रूस के साइबर हमले के प्रति सचेत रहने को कहा है। साथ ही बाइडेन ने कहा कि दुनिया के अधिकतर देश रूस के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर भी इस युद्ध का असर पड़ सकता है। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन में फंसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा ही अभी अमेरिका की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका हर तरह के साइबर हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें – कुछ भी कर लो झुकूंगा नहीं तुम्हारे आगे #MahaVikasAghadi सरकार ! आखिर, इस भाजपा नेता ने क्यों कहा ऐसा

इस हालत में रूस ले सकता है साइबर हमले का सहारा 
21 मार्च को बाइडेन ने व्हाइट हाउस में बड़े व्यापारियों के साथ त्रैमासिक बैठक में कहा कि यूक्रेन से पराजय की आशंका में रूस साइबर हमले का सहारा ले सकता है। ऐसी स्थिति में देशवासियों को तैयार रहने की जरूरत है।

व्यापारियों से अपील
व्हाइट हाउस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि प्रशासन ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर अपनी ओर से सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं लेकिन व्यापारियों को भी चाहिए कि वे अपने कम्प्यूटर डेटा और आवश्यक जानकारियां सुरक्षित कर लें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.