सीमा के साथ ही समंदर के रास्ते भी घुसपैठ की कोशिश, ऐसे पकड़े गए 10 पाकिस्तानी!

सीमा के साथ समुद्र के रास्ते से भी पाकिस्तान घुसपैठ का षड्यंत्र रचता रहता है। वह इस मार्ग का इस्तेमाल मुख्य रुप से ड्रग्स सप्लाई करने के लिए करता है।

99

गुजरात के पोरबंदर में समुद्र से भारतीय तटरक्षकों ने 10 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये भारतीय सीमा में घुस आए थे। भारतीय तटरक्षक जहाज अंकित 8 जनवरी की देर रात अरब सागर में गश्त पर था। उसी दौरान पाकिस्तानी नाव यासीन को संदिग्ध अवस्था में देखकर उसने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस नाव में चालक दल के साथ कुल 10 पाकिस्तानी सवार थे। ये भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी नाव भारतीय जलक्षेत्र में घुस आई थी। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी चालक दल को पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नाव भारतीय सीमा में छह-सात मिल अंदर प्रवेश कर चुकी थी।

भागने की कोशिश नाकाम
भारतीय तटरक्षक को देखते ही उसने अपनी दिशा बदल दी और वापस जाने लगी। लेकिन भारतीय तटरक्षक दल के जवानों ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

ये भी पढ़ेंः “राबड़ी देवी कहा है फूलन देवी नहीं”! रश्मि ठाकरे पर दिए गए भाजपा नेता के “उस” बयान का चंद्रकांत पाटील ने किया समर्थन

7 जनवरी को पकड़ी गई नाव
इससे पहले 7 जनवरी को भी बीएसएफ ने फिरोजपुर जिले की सीमा पर पाकिस्तानी नाव पकड़ी थी। पेट्रोलिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाव को पकड़ा गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस नाव पर ड्रग्स की खेप पहुंचाई जाती थी।सर्दी में कोहरे का लाभ उठाकर पाकिस्तानी भारत में ड्रग्स सप्लाई करते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.