Accident: मुंबई में बेस्ट बस की एक और दुर्घटना, दोपहिया वाहन से टकराई; एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बस शिवाजी नगर से कुर्ला जा रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति दोपहिया वाहन पर बस के पास से गुजरा। वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया।

114
File Photo

मुंबई (Mumbai) में बेस्ट बस (Best Bus) के साथ एक और हादसा (Accident) हुआ। जानकारी के अनुसार, गोवंडी इलाके (Govandi Area) में बेस्ट बस ने एक दोपहिया वाहन (Two Wheeler) को टक्कर (Collision) मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा शनिवार (14 दिसंबर) को मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी में हुआ। ड्राइवर का नाम विनोद आबाजी रांखंबे बताया जा रहा है। मृतक की पहचान दीक्षित विनोद राजपूत के रूप में हुई है।

बताया गया कि बस शिवाजी नगर से कुर्ला जा रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति दोपहिया वाहन पर बस के पास से गुजरा। वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। इसके बाद उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत पुलिस वाहन में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यह हादसा मुंबई के कुर्ला बस हादसे के कुछ दिन बाद ही हुआ है।

यह भी पढ़ें – One Nation-One Election: सोमवार को लोकसभा में पेश होगा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल, सरकार की तैयारियां पूरी

कुर्ला में हुआ दर्दनाक हादसा
सोमवार (9 दिसंबर) रात करीब साढ़े नौ बजे बेस्ट बस (संख्या 332) 60 यात्रियों को लेकर कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। एलबीएस मार्ग पर ड्राइवर संजय मोरे ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और पैदल यात्रियों समेत कई वाहनों को रौंदते हुए बाजार में घुस गई और एक गेट से टकराकर रुक गई। कुछ ही देर में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.