गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी

सौरव गांगुली की हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज की शिकायत थी। उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

102

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के हृदय की एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया पूर्ण हो गई। वे कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती थे। वे पिछले काफी दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे। डॉक्टरों को जांच में उनकी धमनियों में अवरोध मिले थे।

सौरव गांगुली को पिछले दिनों अचानक जिम में दिक्कत होने लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को गांगुली के हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज मिले थे। हालांकि गांगुली की तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन दोबारा सेहत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की। गांगुली की हृदय की धमनियों में दो स्टेंट लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रक्रिया के बाद गांगुली पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.