अमृतपाल सिंह का खेल खत्म, पुलिस ने पंजाब के मोगा से किया गिरफ्तार

वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 23 अप्रैल को मोगा के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया। अब उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है।

220

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब एडीजी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया अमृतपाल अब पंजाब पुलिस की हिरासत में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है। अजनाला कांड के बाद से ही अमृतपाल फरार है और 36 दिन के बाद पुलिस के हाथ लगा है।

पुलिस कई दिनों तक देश के कई हिस्सों में अमृतपाल की तलाश करती रही। अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था और पुलिस टीम को खबर मिली कि वह करीब एक महीने से अलग-अलग राज्यों में है लेकिन अब पुलिस ने उसे पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली कि अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया है।

अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा
वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 36 दिन बाद गिरफ्तार किया है। 18 मार्च से अजनाला से गायब अमृतपाल आज मोगा में मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल को अब सड़क मार्ग से अमृतसर ले जाया जा रहा है और वहां से वह असम के डिब्रूगढ़ जेल के लिए सीधी उड़ान भरेगा। इसी जेल में इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी भी बंद हैं।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस का ट्वीट
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा में गिरफ्तार किया गया। आगे की जानकारी पंजाब पुलिस साझा करेगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और फर्जी खबरें शेयर न करने की अपील की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.