#GUNCULTURE अमेरिका में पुरुषों के आश्रय गृह में फायरिंग

अमेरिका में वर्ष 2022 में अब तक 512 से अधिक लोगों की मौत फायरिंग में हो चुकी है। इसका मुख्य कारण हथियारों की खरीद पर नियंत्रण न होना माना जा रहा है।

81

अमेरिका में ताजा गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पश्चिमी केंटुकी में पुरुषों के आश्रय गृह में हुई।

अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हेंडरसन पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि हार्बर हाउस क्रिश्चियन सेंटर में एक शूटर के होने की सूचना पर अधिकारियों ने गुरुवार शाम को कार्रवाई की। हेंडरसन शहर के आयुक्त रॉबर्ट प्रुइट ने बताया कि गोलीबारी शाम लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई और उस समय लगभग 15 लोग केंद्र के अंदर थे।

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान हेंडरसन के केनेथ बी. गिब्स के रूप में की और कहा कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। हेंडरसन के पुलिस प्रमुख सीन मैक्किनी ने बताया कि आश्रय गृह में प्रत्यक्षदर्शियों ने गिब्स को शूटर के रूप में पहचाना और जब वह मिला तो उसके पास हथियार थे।

हेंडरसन पुलिस लेफ्टिनेंट स्टीवर्ट ओ नान ने शुक्रवार को बताया कि घायल लोगों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि गिब्स को हेंडरसन काउंटी जेल में रखा गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.