मुंबई एयरपोर्ट पर टल गई बड़ी अनहोनी

88

मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई है। यहां एक एयर एंबुलेंस को आपात स्थिति में उतारा गया था। यह एयर एंबुलेंस नागपुर से हैदराबाद के लिए निकली थी।

हैदराबाद की यात्रा के दौरान एयर एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण मुंबई हवाई अड्डे पर विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग करानी पड़ी। सी-90 वीटी-जेआईएल एंबुलेंस का संचालन जेट सर्व एविएशन करती है।

ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल हिंसा पर सख्त केंद्र सरकार! लिया ये निर्णय

मिली जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस का पहिया टेक ऑफ के समय ही अलग हो गया था। जिसके बाद मुंबई हवाई अड्डे पर इसकी लैंडिग के लिए फुल इमरजेसी लैंडिंग घोषित कर दी गई और चालक दल ने विमान के लैंडिग गियर का उपयोग किये बिना बेली लैंडिंग कराई। सुरक्षा के लिए रनवे पर फोम बिछा दिया गया था।

ऐसी होती है बेली लैंडिग
विमान जब अपने लैंडिग गियर का उपयोग किये बिना लैंड होता है तो वह अपन अंडरसाइड या बेली का उपयोग करता है। इसे बेली लैंडिंग कहा जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.