अहमदनगर चीनी मिल अग्निकांडः छह मजदूर घायल, ‘इतने’ कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

25 फरवरी की शाम गंगमाई चीनी मिल में कर्मचारी रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान डिस्टिलरी सेक्शन में अचानक आग लग गई।

अहमदनगर जिले के शेवगांव स्थित गंगामाई चीनी मिल में लगी भीषण आग में फंसे सभी 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने के बाद ये सभी मिल में फंस गए थे। इनमें से छह मजदूर घायल हो गए हैं। अच्छी बात यह रही कि बाकी कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

अहमदनगर स्थित गंगामाई चीनी मिल में 25 फरवरी की शाम भीषण आग लग गई थी। इसमें करीब 80 कर्मचारी और मजदूर फंस गए थे। इनमें से छह मजदूर झुलस गए हैं। बाकी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर फर शुरू कर दिया।

अचानक लग गई आग
मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी की शाम गंगमाई चीनी मिल में कर्मचारी रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान डिस्टिलरी सेक्शन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। कई मजदूर जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर भागे। मौके पर नियमित अंतराल पर छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे। दमकल कर्मियों द्वारा बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाये जाने से किसी की जनहानि की खबर नहीं है। घायल 6 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here