अब भरतपुर में दो समुदायों में भिड़ंत, इस बात पर हुई जमकर पत्थरबाजी और फेंकी गईं बोतलें

घटना बीती रात करीब 11 बजे भरतपुर के मथुरा गेट इलाके की है। यहां बुद्ध की हाट में दो समुदायों में आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया।

83

राजस्थान में करौली और जोधपुर में हुए दंगों की आग अभी ठंडी नहीं हुई है कि भरतपुर में 9 मई की देर रात दो समुदाय भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी के बाद करीब आधे घंटे तक कांच की बोतलें फेंकी गईं। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में 15 लोग
घटना बीती रात करीब 11 बजे शहर के मथुरा गेट इलाके की है। यहां बुद्ध की हाट में दो समुदायों में आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पूरी सड़क पर कांच और पत्थर बिखरे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने साफ करवा दिया। इस इलाके में कई बार दोनों समुदाय के बीच झगड़ा हो चुका है। पूरे इलाके में लोगों को पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।

तनाव बरकार
मौके पर पांच थानों का जाब्ता लगाया गया। रात को पुलिस के बड़े अधिकारी सहित जिला कलक्टर और डीसी भी मौके पर पहुंचे। 10 मई की सुबह भी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था देखीं। झगड़े वाले इलाके में 100 से अधिक सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।

यह है पूरा मामला
2013 में हुए दो समुदायों के बीच हुए झगड़े में 5 आरोपित 9 मई को बरी होकर आए हैं। इस पक्ष द्वारा बरी होने का जश्न मनाया जा रहा था। आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजवाए और दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। उनके घरों पर खाली बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी बचाव में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। करीब आधा घंटे तक पथराव और बोतलें फेंकने का क्रम चलता रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.