हिंडनबर्ग का हिट, अडानी उन तीस में से भी खिसके

विश्व के अरबपतियों की सूची में से अडानी का नीचे खिसकना जारी है। एक रिपोर्ट के आने से अडानी समूह का मटियामेट शुरू हुआ है।

Gautam Adani

उद्योगपति गौतम अडानी के धन में लगातार गिरावट जारी है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी को हिट कर गई। इसका प्रतिकूल परिणाम अडानी समूह झेल रहा है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से विश्व में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडानी का क्रम अब शीर्ष के तीस उद्योगपतियों में से भी नीचे खिसक गया है।

शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को अडानी एंटरप्राइज पर एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें अडानी समूह पर शेयरों की ओवर वैल्यूइंग और आर्थिक परिस्थिति के विपरीत होने की बातें थीं। इसके बाद अडानी समूह की प्रतिभूतियों के मूल्य तेजी से नीचे गिरने लगे। इस आपाधापी ने अडानी समूह ने अपना एफपीओ वापस ले लिया। समूह का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक गिर चुका है। इसके कारण अडानी के नेटवर्थ कम हो गई है, जो गौतम अडानी 23 फरवरी, 2023 को विश्व के शीर्ष अरबपतियों की सूची में चौथे क्रमांक पर थे और उनकी नेटवर्थ 116 अरब डॉलर थी, वे अब 33वें क्रमांक पर हैं।

ये भी पढ़ें – योगीराज में अतीक का आतंक? बसपा विधायक की हत्या के गवाह को सरेआम निपटाया, वीडियो वायरल

गंवाए अरबों डॉलर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अडानी समूह ने अब तक 81 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स सूची के अनुसार अडानी की नेटवर्थ अब मात्र 35.3 अरब डॉलर रह गई है। इसके अलावा एक माह में ही अडानी समूह के शेयर 85 प्रतिशत टूटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here