अब शिल्पा शेट्टी की मां के साथ धोखाधड़ी!

मुंबई के जुहू पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार सुनंदा शेट्टी ने 2019 से 2020 के बीच सुधाकर घारे नामक एक किसान के साथ रायगढ़ जिले के कर्जत में जमीन का सौदा किया था।

94

पोर्नोग्राफी के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने मुंबई के जुहू पुलिस थाने में 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह मामला रायगढ़ जिले के एक किसान के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोपी किसान का नाम सुधाकर घारे है।

1.60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सुनंदा शेट्टी ने 2019 से 2020 के बीच सुधाकर घारे के साथ रायगढ़ जिले के कर्जत में जमीन का सौदा किया था। घारे ने सुनंदा से 1.60 करोड़ रुपये के झूठे दस्तावेज पेश कर यह दावा किया था कि जमीन और बंगला उसके नाम पर है। लेकिन बाद में जब उन्हें सच्चाई का पता लगा तो उन्होंने दी गई रकम वापस मांगी। लेकिन घारे ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। उसके बाद सुनंदा शेट्टी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर जुहू पुलिस ने सुधाकर घारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ेंः आरक्षण पर केंद्र का बड़ा कदम… ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोरों को मिली शक्ति

आरोपी किसान ने खुद को बताया नेता का करीबी
दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी घारे से जब सुनंदा शेट्टी ने पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उसने कहा कि एक बड़ा नेता उसका करीबी है। उसने उस नेता के नाम पर रौब दिखाते हुए उन्हें न्यायालय में जाने को कहा। उसके बाद सुनंदा शेट्टी ने न्याायालय का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपी किसान के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.