एक्टर सुनील शेट्टी ने बालाजी मीडिया फिल्म्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत!… जानिये क्या है पूरा मामला

एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

86

कोरोना काल की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से ही बॉलीवुड संकट के दौर से गुजर रहा है। जून महीने में  जहां एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर इंडस्ट्री में भूचाल आ गया था, वहीं इसके बाद उजागर हुए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अभी तक धर-पकड़ जारी है। उसके बाद पिछले दो दिनों से निर्देशक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के मुंबई से लेकर पुणे तक के 28 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी और जांच जारी है। अब इसी कड़ी में एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सुनील शेट्टी ने अपनी शिकायत में अपने नाम और फोटे का बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
एक्टर ने यह शिकाय मुंबई के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ेंः बंगाल चुनाव और बांग्लादेश यात्रा, क्या साधने में लगे हैं पीएम?

ये हैं आरोप
सुनील शेट्टी का आरोप है कि बालाजी मीडिया फिल्म्स लिमिटेड द्वारा बिना उनकी अनुमति और ज्ञान के उनकी तस्वीर और नाम का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका ये भी आरोप है कि कंपनी उनका पोस्टर बनाकर वायरल कर रही है। वो लोगों से संपर्क घर उनके नाम पर उनसे पैसे मांग रही है।

एकता कपूर के नाम का भी दुरुपयोग
सुनील शेट्टी ने इस मामले में कहा है, ‘मैं इन धोखेबाजों को जेल भेजना चाहता हूं। युवाओं को लुभाकर पैसे कमाने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल एक ऐसी फिल्म के लिए किया जा रहा है, जिसमें मैं हूं ही नहीं। उन्होंने कहा कि बालाजी मीडिया का नाम दिखाकर एकता कपूर के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।’ पोस्टर का लुक देखकर ऐसा लगता है कि विनीता फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और सुनील शेट्टी इसमें लीड रोल में हैं।

फिल्म कंपनी ने मानी गलती
इस बीच बालाजी मिडिया फिल्म्स के मैनेजर रणवीर सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड और सुनील शेट्टी के लुक चेक करने के लिए पोस्टर बनाए गए थे। किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल कर दिया। अब ये पोस्टर हटा लिए गए हैं। उन्होंने अपनी गलती मान ली है।

सुनील शेट्टी के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री
बता दें कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री होनेवाली है। उन्होंने अपने बेटे की डेब्यू फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में अहान शेट्टी के अपोजिट तारा सुतारिया नजर आएंगी। सुतारिया ने दो साल पहले शोबिज में एंट्री ली थी। उन्होंने बहुत कम ही समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। तड़प नामक इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने निर्देशित किया है। फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के आलावा सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.