‘आप’ के संजय सिंह को तीन महीने की सजा! जानें, क्या है मामला

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैे। उन्हें एक मामले में तीन महीने की सजा सुनाई गई है।

85

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को तीन महीने की सजा सुनाई गई है। सत्र न्यायलय ने सजा के साथ ही उन पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आप के संजय सिंह को ये सजा 21 वर्ष पुराने मामले में सुनाई गई है। तब उन्होंने बिजली, पानी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था।

सुल्तानपुर में दो दशक पूर्व बिजली और पानी के मुद्दे पर प्रदर्शन के मामले में राज्य सभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा और तीन अन्य लोगों को तीन महीने की सजा के साथ ही 1500 रुपए का जुर्माना भुगतान करने का आदेश दिया गया है। संजय सिंह ने इस सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।

यह है मामला
यह मामला 2001 का है। संजय सिंह ने तब बिजली और पानी की समस्या को लेकर आंदोलन किया था। इस आंदोलन में उनके साथ सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद कमल श्रीवास्तव, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संतोष चौधरी और भाजपा के नामित सभासद रहे विजय सेक्रेटरी भी शामिल थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.