इसलिए उसने 58 गायों को जहर देकर मार डाला!

यूपी के ग्रेटर नोएडा के खोदना में गाय के डेयरी में नौकरी से निकालने के बाद व्यक्ति ने ऐसा शर्मनाक कदम उठाया।

73

उत्तर प्रदेश में एक ससनीखेज घटना घटी है। एक व्यक्ति ने कई गायों को यहां जहर देकर मार डाला। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से जहरीला पदार्थ भी बरामद किया है। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत रखने का आदेश दिया है।

यूपी के ग्रेटर नोएडा के खोदना में गाय के डेयरी में नौकरी से निकालने के बाद व्यक्ति ने ऐसा शर्मनाक कदम उठाया। उसने जहर देकर 58 गायों को मार डाला। फिलहाल सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जहर मिला पानी पिलाकर 58 गायों को मार डाला
खोदना खुर्द गांव में ओमवीर सिंह की डेयरी है। इस डेयरी में इसी गांव का रहने वाला धर्मेंद्र काम करता था। लेकिन काम में ध्यान नहीं देने से सिंह ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। उसका बदला लेने के लिए धर्मेंद्र ने 22 अक्टूबर को 58 गायों को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही धर्मेंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और तिलपता गोल चक्कर से उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।

ये भी पढ़ेंः अब वो आतंकी नहीं… गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम में शिथिलता

पुलिस ने दी जानकारी
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डेयरी की 58 गाय संदिग्ध अवस्था में मर गई थीं। उसके मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी। उसके बाद पुलिस ने पशुचिकित्सक की टीम से जांच करवाया तो जानकारी मिली कि गायों की मौत जहर खाने से हुई है। बाद में शक के आधार पर 30 अक्टूबर को आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था। इस कारण वह ठीक से काम नहीं करता था। इसलिए डेयरी मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसका बदला उसने 58 बेजुबान गायों को मौत के घाट उतारकर लिया।

हरियाणा में भी घटी थी ऐसी घटना
पिछले दिनों हरियाणा के पानीपत में भी एक गाय को मारे जाने का मामला प्रकाश में आया था। यहां एक गाय का सिर कटा धड़ मिला था। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में गौशाला के सेवादार और गौभक्त पहुंचे थे। इसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। फिलहाल मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.