मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बुधवार (23 अप्रैल) को बताया कि कश्मीर (Kashmir) में फंसे 83 पर्यटकों (Tourists) और तीर्थयात्रियों को 24 अप्रैल को विशेष विमान (Special Aircraft) से वापस लाया जाएगा। इस विशेष विमान का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister Muralidhar Mohol) से बात की है और वे इसके लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार की ओर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) और मंत्री गिरीष महाजन (Minister Girish Mahajan) राहत दल के साथ बुधवार को जम्मू कश्मीर पहुंच चुके हैं और इसका प्रबंध कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, जम्मू कश्मीर में फंसे यात्रियों को राज्य सरकार की ओर राहत पहुंचाने के लिए दो विशेष अधिकारियों की नियुक्त की गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर आपातकालीन कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। जम्मू कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल से बात की थी, इसके बाद इंडिगो कंपनी एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई है। इंडिगो कंपनी का एक विशेष विमान 24 अप्रैल को श्रीनगर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा और 83 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचेगा। इस उड़ान पर सवार यात्रियों की सूची संलग्न है।
यह भी पढ़ें – Indus Water Treaty: प्यासा रहेगा पाकिस्तान, भारत ने रोकी सिंधु नदी जल संधि
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 23 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के लिए निजी विमान से रवाना हुए। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद वहां फंसे राज्य के यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए शिवसेना का एक राहत दल भी श्रीनगर गया है। मंत्री गिरीष महाजन भी आज जम्मू कश्मीर पहुंचकर महाराष्ट्र के पर्यटकों की मदद कर रहे हैं।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community