आर्थर रोड जेल लाए गए आरोपी के पास से मिली 730 ग्राम सोने की चेन, अब लाख टके का ये है सवाल

कस्टम अधिकारियों ने एक आरोपित को मुंबई एयरपोर्ट पर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 जनवरी को कस्टम अधिकारियों ने उसको आर्थर रोड जेल में भेज दिया।

118

मुंबई की आर्थर रोड जेल में 26 जनवरी को चेकिंग के दौरान एक आरोपित के पतलून की जेब में से 730 ग्राम सोने की चेन मिली है। इस चेन को जेलकर्मी ने बरामद कर लिया है।

कस्टम अधिकारियों ने किया था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार कस्टम अधिकारियों ने इस आरोपित को मुंबई एयरपोर्ट पर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 जनवरी को कस्टम अधिकारियों ने आरोपित को आर्थर रोड जेल में भेज दिया। जेल पहुंचने के बाद जब आरोपित की तलाशी ली जा रही थी, उसी समय उसके पतलून की जेब से सोने की चेन बरामद की गई। यह चेन आरोपित जेल में क्यों ले जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। इस संदर्भ में जेल अधिकारियों ने कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.