26/11 से भी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे ये आतंकी! ऐसी थी इनकी साजिश

गिरफ्तार आंतकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी दिल्ली और महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश से की गई है।

112

दिल्ली पुलिस की सतर्कता से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और कुख्यात अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहीम के भाई अनीस इब्राहीम की देश को दहलाने की साजिश नाकाम हो गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो उनके इशारे पर बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक मे थे। इनमें से दो ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी, जबकि अनीस इब्राहीम इनके लिए फंड की व्यवस्था करने के साथ ही मास्टरमाइंड का भी काम कर रहा था।

गिरफ्तार आंतकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी दिल्ली और महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश से की गई है। फिलहाल इन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इनसे पूछताछ के बाद और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

कई अहम खुलासे
इनके बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस कमिश्नर नीरज ठाकुर ने कई अहम खुलासे किए हैं। ठाकुर ने बताया कि इनमें से जीशान और ओसामा पाकिस्तान से इसी साल अप्रैल में ट्रेनिंग लेकर भारत लौटे थे। नीरज ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इनमें से सबसे पहले महाराष्ट्र के रहने वाले जान मोहम्मद शेख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वह मुंबई के सायन का रहने वाला है। उसे कोटा में एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद दो आतंकियों को दिल्ली से दबोचा गया। यूपी एटीएस के साथ मिलकर वहां से तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

अंडरवर्ल्ड और आईएसआई से भी जुड़े हैं तार
इन आतंकियों के अंडरवर्ल्ड से भी संबंध होने का खुलासा हुआ है। यूपी से गिरफ्तार किया गया लाला नाम का आतंकवादी अंडरवर्ल्ड के लिए काम करता था। पुलिस के अनुसार दाऊद का भाई अनीस इब्राहीम इस पूरे आतंकी साजिश का मास्टरमाइंड था। अलग-अलग स्थानों पर हथियार और विस्फोटक पहुंचाने की जिम्मेदारी उसकी थी।

ये भी पढ़ेंः फिर हो जाता आतंकी हमला! मुंबई समेत इन शहरों में पनप रह था टेरर मॉड्यूल… फिर ऐसा हुआ

पुलिस प्रशासन सतर्क
इस बीच उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र तथा मुंबई की पुलिस सतर्क हो गई है। इसके साथ ही इस तरह की साजिश को नाकाम करने के लिए राजनैतिक स्तर पर भी कोशिशें शुरू हो गई हैं। उनकी पुलिस के साथ बैठकें हुई हैं और इसके लिए रणनीति बनाई गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 में चुनाव होने हैं। उससे पहले इस तरह की साजिश का खुलासा होने पर इसका संबंध चुनाव से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

खास बात

  • नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर देश भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश थी।
  • इनके निशाने पर दिल्ली, मुंबई के साथ ही यूपी के भी कई महत्वपूर्ण स्थान थे।
  •  कई बड़ी राजनैतिक हस्तियों की हत्या करने की भी इनकी साजिश थी।
  • इसके लिए इन्होंने दो टीमें बनाई थीं।
  • अनिस इब्राहीम इस पूरी साजिश में फंडिंग कर रहा था।
  • जिन दो आतंकियों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली है, उनका संबंध आईएसआई से भी बताया जा रहा है।
  • आईएसआई ने इन्हें प्लानिंग के साथ यहां भेजा था।
  • आईएसआई के इशारे पर इन्होंने कई शहरों में आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने की साजिश रची थी।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.