ताश के पत्तों की तरह ढह गए मुंबई में तीन घर! 9 लोग बचाए गए

95

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके के सायन कोलीवाड़ा स्थित जय महाराष्ट्र नगर स्लम में तीन घर गिर गए। यह हादसा 9 नवंबर की सुबह आठ बजे हुआ। दो-तीन मंजिला ये घर अचानक ढह गए। उसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और एंटॉप हिल पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादस में ढहे घर के अंदर फंसे नौ लोगों को बचा लिया गया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और विभाग के कर्मचारियों ने 9 लोगों को बचा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः इसलिए बढ़ाई गई एंटीलिया की सुरक्षा!

घायल अस्पताल में भर्ती
घायलों को इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ढहे हुए घरों में राशन की दुकान, कबाड़ की दुकान और नमक का गोदाम था। हादसे के समय राशन की दुकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसके ऊपर दो घर थे। फिलहाल अच्छी बात यह है कि इसमें किसी की जान नहीं गई है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.