महाराष्ट्र की विद्या नगरी में म्हाडा भर्ती परीक्षा पेपर लीक, 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

पुणे में म्हाडा भर्ती पेपर लीक होने के बाद गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने परीक्षा को अगले माह तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

90

महाराष्ट्र में विद्या नगरी नाम से मशहूर पुणे पिछले कुछ सालों से क्राइम कैपिटल बनता दिख रहा है। हत्या, बलात्कार और गाड़ियों में तोडफोड़ तथा आगजनी से लेकर हर तरह के अपराध यह आम बात है। इसी क्रम में अब म्हाडा भर्ती पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को धर दबोचा गया है।

म्हाडा भर्ती का पेपर लीक होने के बाद गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने परीक्षा को अगले माह तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

इन परीक्षाओं के पेपर लीक
बता दें कि यहां अभियंता और सहायक विधि सलाहकार समेत कई पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जानी थीं। लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के बाद ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पेपर लीक होने की घटना सामने आने पर पुणे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुणे साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ेंः संसद पर हमले की 20वीं बरसी! जानें, कैसे सुरक्षा रक्षकों ने पांचों आतंकियों को किया था ढेर

तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच-पड़ताल में जानकारी मिलने के बाद इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सॉफ्टवेयर कंपनी का एक कर्मचारी और दो उसके साथी शामिल हैं। इनमें से एक पुणे का बताया जा रहा है, जबकि उसके दो साथी बुलढाणा के रहने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.