Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 2 पर्यटकों की मौत, सीएम फडणवीस का बयान आया सामने

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं।

104

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों (Terrorists) द्वारा पर्यटकों पर कायराना हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मृतकों में महाराष्ट्र के दो लोग शामिल हैं। आतंकवादी हमले में महाराष्ट्र (Maharashtra) के दो पर्यटकों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने इसकी जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हड़कंप मच गया है। आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की। पहलगाम में एक पहाड़ में छिपे आतंकवादियों ने ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों पर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में महाराष्ट्र के दो पर्यटकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों का अभियान, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के दो लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वहां का प्रशासन उनकी मदद कर रहा है। हम भी मदद कर रहे हैं। भारत तब तक नहीं रुकेगा जब तक ऐसी ताकत को नष्ट नहीं कर दिया जाता। मुझे ऐसा विश्वास है।

पुणे के कर्वेनगर निवासी एक दम्पति आतंकवादी हमले में घायल हो गए हैं। पुणे से पांच लोगों का एक परिवार पहलगाम में घूमने गया था। इनमें से दो लोगों पर आतंकवादियों ने हमला किया है। पुणे स्थित इस परिवार में दो पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.