महाराष्ट्रः शादी में खाना पड़ गया महंगा, ‘इतने’ लोग पहुंच गए अस्पताल

पुलिस के अनुसार गुंडवास निवासी रामकरण मीणा के लड़के लक्ष्मण की शादी में दोपहर को दावत दी गई थी। इसमे चार गांव के लोग शामिल हुए थे।

96

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बिलौली व सागरोली गांव में शादी का बासी भोजन खाने में 150 लोग बीमार हो गए हैं। इन सभी का उपचार नांदेड़ जिला अस्पताल में किया जा रहा है। नांदेड़ ग्रामीण पुलिस की टीम ने बासी भोजन का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार गुंडवास निवासी रामकरण मीणा के लड़के लक्ष्मण की शादी में दोपहर को दावत दी गई थी, जिसमें चार गांवों गुंडवास, रत्ती का बास, साहड़ी और धौलागढ़ के सैकड़ों लोगों ने शामिल हुआ। दावत में सब्जी, पूरी, लड्डू के अलावा दाल की चंदिया बनाई गई थी। दावत शाम तीन-चार बजे तक चलती रही। शादी संपन्न होने के बाद दोपहर को दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती भोजन कर अपने घर लौट गए।

पेट में होने लगा दर्द
शाम करीब 5 बजे से कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे पेट दर्द की शिकायत लोगों में बढ़ती गई। दोपहर का बासी भोजन रात को खाने के बाद गांव के 150 लोग रात में ही बीमार हो गए। रात करीब 11 बजे तबीयत अधिक खराब होने पर 50 लोगों को कस्बे के रैफरल लाया गया तो चिकित्सा विभाग हरकत में गया। इसके बाद खेड़ली-कठूमर की चिकित्सा टीम सहित एंबुलेंस को भी भेजा गया। इसके बाद इन सभी को तत्काल रात में ही नांदेड़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें – अब महाराष्ट्र में भी पठान का विरोध? भाजपा नेता राम कदम ने दी ये चेतावनी

45 लोगों का उपचार जारी
कस्बे के अस्पताल में बबलू, कन्हैया, महेन्द्र, संजय, गिर्राज, कस्तूरी, अमरवती, सोनिया, नीतू, मीरा, पवन सहित 45 जनों को भर्ती कर इलाज किया गया। अन्य रोगियों का गांव में ही चिकित्सा टीम ने इलाज किया। कुछ लोगों ने कठूमर आदि क्षेत्रों में जाकर इलाज कराया। शनिवार को इन सभी का इलाज अस्पताल में हो रहा है। इस घटना में सभी मरीजों की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नांदेड़ ग्रामीण पुलिस की टीम ने बासी भोजन का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.