पाकिस्तान में अब दो जनजातीय गुटों के बीच झड़प, ‘इतने’ लोगों की मौत

पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में कोयले की खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग मारे गए हैं, जबकि कुछ लोग घायल भी हो गए हैं।

137

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से स्थिति में सुधार देखी जा रही थी, लेकिन एक बार फिर वहां बड़ी घटना घटी है। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में कोयले की खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना कोहट जिले में दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच हुई।

घायल पेशावर के अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है। घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हैं लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का संयुक्त दल तथा सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुटों के बीच गोलीबारी रुकवाई। दर्दा आदम खेल पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ऑनलाइन बीमा के नाम पर इतने लाख की ठगी

सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच झड़प
गौरतलब है कि सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच कोयला खदान के परिसीमन को लेकर विवाद पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए कई बार जिरगा बुलाई जा चुकी हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.