दोहरी नागरिकता रखना पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग अब भुगत रहे हैं खमियाजा

भारत और नेपाल नागरिकता रखने वाले एक ही परिवार के 10 भारतीय नागरिकों को काठमांडू अपराध अनुसन्धान कार्यालय की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

175

भारत और नेपाल दोनों देश की दोहरी नागरिकता रखने वालों पर नेपाल पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी मे भारतीय व नेपाली नागरिकता रखने वाले एक ही परिवार के 10 भारतीय नागरिकों को काठमांडू अपराध अनुसन्धान कार्यालय की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए अपराध अनुसन्धान कार्यालय के प्रमुख एसएसपी मनोज केसी ने कहा कि साढ़े तीन महीने के लम्बे अनुसंधान के बाद एक ही परिवार के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी एक ही परिवार के हैं। इन्होंने नेपाल के विभिन्न जिले से नागरिकता प्राप्त किया था। इन सब के पास से दोहरी नागरिका के प्रमाण का पर्याप्त सबूत मिलने का दावा किया जा रहा है।

सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले
अपराध अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख एसएसपी मनोज केसी ने कहा कि सभी भारत के उत्तर प्रदेश बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी ग्राम पंचायत भीमपुरा थाना अंतर्गत बेल्थरा रोड के भी स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सिरहा, बारा, पर्सा, रुपन्देही सहित अन्य जिले से नेपाली नागरिकता लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति मे 55 वर्षीय भरत प्रसाद गुप्ता, 30 वर्षीय राहुल गुप्ता, 50 वर्षीया ज्ञानमती देवी गुप्ता,39 वर्षीय गोपाल गुप्ता, 44 वर्षीय रामसुन्दर गुप्ता, 43 वर्षीय रामप्रवेश गुप्ता, 46 वर्षीय भरत गुप्ता, 42 वर्षीया स्नेहलता गुप्ता, 49 वर्षीया मिनदेवी गुप्ता और 52 वर्षीय राजेशकुमार गुप्ता है।

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल आवास के नवीनीकरण पर हुआ कितना खर्च? कांग्रेस ने किया ये दावा

 निगरानी मे दोहरी नागरिकता वाले
एसएसपी केसी ने कहा कि कई उत्तर प्रदेश मे दोहरी नागरिकता वाले निगरानी मे हैं,जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ़्तारी की जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.