लव जिहाद: धर्म छिपाकर की हिंदू लड़की से शादी, ऐसे खुला राज

मुस्लिम युवक ने लगभग नौ साल पहले अपना धर्म छिपाकर एक हिंदू लड़की से शादी कर ली। अजहर ने महिला से भी मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

175

देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मुस्लिम युवक अपना धर्म छिपाकर हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। धर्म न बदलने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक असली नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी की। शादी के नौ साल बाद उसने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन न करने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आधार कार्ड से सामने आई सच्चाई
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक मुस्लिम युवक ने लगभग नौ साल पहले अपना धर्म छिपाकर एक हिंदू लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों साथ में रहने लगे। महिला ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। इन बच्चों के नाम भी हिंदू धर्म के अनुसार ही रखे गए। उस समय महिला के पैरो तले से जमीन खिसक गई, जब उसे अपने पति का दूसरा आधार कार्ड मिला। उसमें उसका नाम अजहर लिखा हुआ था। महिला ने जब इसके बारे में अपने पति से पूछा तब यह राज खुला। उसने अपना नाम अजहर और धर्म मुस्लिम बताया।

ये भी पढ़ें- इस्लामी देश ने शहर का नाम रखा ‘हिंद सिटी’, ऐसा है इसका अर्थ

आरोपी अजहर गिरफ्तार
अजहर ने महिला से भी मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। आखिर महिला ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजहर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं, जिसमें एक में उसका नाम राहुल और दूसरे में अजहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.