अहमदाबाद मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, ये है कारण

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

87

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल पर लखौली-रायपुर आर वी ब्लॉक के बीच दोहरीकरण तथा मंदिर हसौद स्टेशन पर यार्ड मॉडलिंग कार्य एवं नया रायपुर स्टेशन कमिशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिए जाने के कारण अहमदाबाद मंडल से चलने वाली गांधीधाम-पुरी एवं अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के कारण 07 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस एवं 10 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 8, 10, 11, 12 और 15 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रायपुर-टिटिलागढ़-विजयनगरम की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, टिटिलागढ़ होकर चलेगी। 6, 8, 09, 10, 13 और 15 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग विजयनगरम-टिटिलागढ़-रायपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, रायपुर होकर चलेगी।

9 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 20862 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रायपुर-टिटिलागढ़-सम्बलपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर होकर चलेगी। 07 और 14 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 20861 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग सम्बलपुर-टिटिलागढ़-रायपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, रायपुर होकर चलेगी।

इसी तरह 12 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे रिशेड्यूल (पुनर्निर्धारित) होगी। 8, 12 और 15 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे रिशेड्यूल (पुनर्निर्धारित) होगी। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.