पश्चिम रेलवे के यात्री ध्यान दें, चर्चगेट एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

रविवारीय ब्लॉक के अंतर्गत इस बार मुंबई और बिलिमोरिया स्टेशन पर कार्य किया जाना है।

125

ट्रैक, सिग्नलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 22 जनवरी 2023 को चर्चगेट एवं मुंबई सेंट्रल (लोकल) स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन फास्ट लाइनों पर पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट तथा मुंबई सेंट्रल (लोकल)स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जायेगा। इस ब्लॉक के कारण अप एवं डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

इसी प्रकार, रविवार, 22 जनवरी 2023 को डाउन लाइन पर डुंगरी-बिलीमोरा सेक्शन में पुल संख्या 352 और बिलीमोरा-अमलसाड सेक्शन में पुल संख्या 368 के लिए अप्रोच मार्गों के सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। यह ब्लॉक पुल संख्या 352 के लिए 09.45 बजे से 14.15 बजे तक तथा पुल संख्या 368 के लिए 09.55 से 14.25 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें – बीबीसी की भारत विरोधी कुटिल चाल, विरोध में उतरे पूर्व न्यायाधीश और अधिकारी

ब्लॉक के कारण 22 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। इसी प्रकार 22 जनवरी, 2023 की ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.