रेल यात्रियों के लिए काम की खबर! अहमदाबाद मंडल से चलने- गुजरने वाली इन 13 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

92

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल से चलने और वहां से होकर गुजरने वाली 13 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल से मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 20943/20944 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 01.12.2022 से 29.12.2022 तक तथा भगत की कोठी से 02.12.2022 से 30.12.2022 तक स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 22904/22903 भुज-बांद्रा टर्मिनस-भुज एसी एक्सप्रेस ट्रेन में भुज से 03.12.2022 को तथा बांद्रा टर्मिनस से 02.12.2022 को एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 22904/22903 भुज-बांद्रा टर्मिनस-भुज एसी एक्सप्रेस ट्रेन में भुज से 05.12.2022 से 31.12.2022 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से 04.12.2022 से 30.12.2022 तक एक सेकंड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन नं 22924/22923 जाममगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस में जामनगर से 02.12.2022 से 01.01.2023 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से 01.12.2022 से लेकर 31.12.2022 तक एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09039/09040 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल में बांद्रा टर्मिनस से से 30.11.2022 से 28.12.2022 तक और अजमेर से 01.12.2022 से 29.12.2022 तक एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 09037/09038 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में बांद्रा टर्मिनस से 02.12.2022 से 30.12.2022 तक और बाड़मेर से 03.12.2022 से 31.12.2022 तक से एक स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन नं 19568/19567 ओखा-तुतीकोरीन विवेक एक्सप्रेस में ओखा से 02.12.2022 से लेकर 30.12.2022 तक तथा तुतीकोरीन से 04.12.2022 से लेकर 01.01.2023 तक एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 20924/20923 गांधीधाम-तिरुनेलवेली-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन में गांधीधाम से 05.12.2022 से 26.12.2022 तक तथा तिरुनेलवेली से 08.12.2022 से 29.12.2022 तक एक स्लीपर श्रेणी का कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस–हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन में बांद्रा टर्मिनस से 05.12.2022 से 26.12.2022 तक तथा हिसार से 06.12.2022 से 27.12.2022 तक एक स्लीपर श्रेणी और एक थर्ड एसी का कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा। ट्रेन नं 19578/19577 जामनगर-तिरुनलवेली-जामनगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त अनारक्षित (जनरल) कोच जामनगर से 02.12.2022 से लेकर 24.12.2022 तक तथा तिरुनलवेली से 05.12.2022 से लेकर 27.12.2022 तक लगाया जाएगा। ट्रेन नं 22908/22907 हापा-मडगांव-हापा एक्सप्रेस में हापा से 30.11.2022 से लेकर 28.12.2022 तक तथा मडगांव से 02.12.2022 से लेकर 30.12.2022 तक एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।

इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 20937/20938 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्स्प्रेस में पोरबंदर से 03.12.2022 से 31.12.2022 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 05.12.2022 से 02.01.2023 तक एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। ट्रेन नम्बर 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर मोतीहारी एक्सप्रेस में पोरबंदर से 01.12.2022 से 30.12.2022 तक तथा मुजफ्फरपुर से 04.12.2022 से 02.01.2023 तक एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.