मुंबई में मौसम सुहाना, पुणे में भारी बारिश! जानिये, प्रदेश के अन्य शहरों का कैसा रहेगा हाल

मौसम विभाग ने मुंबई से सटे ठाणे और पालघर में अगस्त को अच्छी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

81

मुंबई में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। धूप-छांव के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने मुंबई से सटे ठाणे और पालघर में अगस्त को अच्छी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। ठाणे और पालघर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद ठाणे और पालघर में भी मानसून सामान्य रहेगा। पुणे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, नगर में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। रायगड जिले के लिए अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी 86 से 98 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें – हिमाचलः भारी बारिश के चलते पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी, यहां प्राप्त करें पूरी जानकारी

मौसम विभाग ने पुणे में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुणे जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोल्हापुर, सातारा, जालना, परभणी, बीड़, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और यवतमाल में अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.