मुंबई में बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का है ये पूर्वानुमान

इस वर्ष सर्दी नहीं पड़ने से मुंबईकरों को ठंडी का अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन फिलहाल मौसन का मिजाज बदल रहा है।

147

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 29 दिसंबर से गुलाबी ठंड और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इसके बाद नए साल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास गिरेगा।

उत्तर भारत से आनेवाली सर्द हवाओं की दिशा में मामूली बदलाव से मुंबई में पिछले दो दिनों से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे आ गया है। इसलिए ठंड की मात्रा कुछ कम हुई है। हालांकि 29 दिसंबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है और साल के अंत में गुलाबी ठंड पड़ने की संभावना है। बीते शुक्रवार से मुंबई के सांताक्रूज में पारा गिरने लगा है।

 लगातार गिर रहा है तापमान
25 दिसंबर को सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलाबा में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री तक गिर गया। 26 दिसंबर  की तुलना में सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और कोलाबा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लिहाजा न्यूनतम तापमान में औसत से दो से तीन डिग्री की कमी आई। लिहाजा 25 दिसंबर को पारा 15 डिग्री तक लुढ़कने से बोर में कोहरा जैसी स्थिति बढ़ गई। हालांकि 26 दिसंबर को पारा कुछ डिग्री चढ़ा हुआ था। 26 दिसंबर को सांताक्रूज और कोलाबा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। लिहाजा मंगलवार को भी सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के मऊ में जिंदा जल गईं ‘इतनी’ जिंदगियां

आगे भी सर्दी बढ़ने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और कोलाबा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 28 दिसंबर की सुबह में लोगों ने ठंड का एहसास किया। इस बीच, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं की दिशा में थोड़ा बदलाव आया है और मौजूदा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी 29 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक ठंड महसूस होगी। उसके बाद 30 दिसंबर से फिर से तापमान में कमी आने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.