जाने लें, मुंबई समेत इन क्षेत्रों में अगले दस दिन रहेगी पानी कटौती

97

मुंबई महानगर पालिका जल वितरण क्षेत्र में आनेवाले मुंबई, ठाणे और भिवंडी में पानी कटौती की गई है। इसके अंतर्गत दस प्रतिशत पानी कम आएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिसे पांजरापोल में गेस सिस्टम के एयर ब्लैडर को बदलने का कार्य किया जाएगा।

मुंबई मनपा 1 नवंबर, 2022 से यह कार्य करेगी, जिसका गुरुवार 10 नवंबर तक पूर्ण होने के अंदाजा है। इस बीच मुंबई के साथ भिवंडी और ठाणे के वह क्षेत्र जहां मुंबई महानगर पालिका द्वारा जल वितरण किया जाता है, वहां दस प्रतिशत कम पानी आएगा।

ये भी पढ़ें – फडणवीस ने बताया कैसे ठाकरे सरकार को छोड़ गए बच्चू कडू, बताया किसने किया फोन पर राजी?

प्रतिदिन जलापूर्ति
शहर में प्रतिदिन 3800 मीलियन लीटर जलापूर्ति की जाती है। इसके लिए मुंबई महानगर पालिका के पास सात तालाब हैं। इन तालाबों में वर्षा का जल संचय किया जाता है। इस जल को वर्ष भर यानी अगली बारिश तक शहर को दिया जाता है। बढ़ती आबादी के लिहाज से जल की मांग भी दिनोंदिन बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए मुंबई मनपा ने प्रति व्यक्ति 150 लीटर जलापूर्ति की सीमा तय की है। प्रति घर में 5 सदस्य के हिसाब से 750 लीटर जल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन मुंबई के नागरिक इससे कहीं अधिक जला का उपयोग कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.