महाराष्ट्र के इन जिलों में बेमौसम बारिश की चेतावनी

मुंबई में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे गिर सकता है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दिन के तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है।

मुंबई समेत राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मध्य महाराष्ट्र समेत मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में ठंड बढ़ने की आशंका जताई गई है।

तापमान गिरने की आशंका
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में दो फरवरी तक शीतलहर जारी रहेगी। मध्य महाराष्ट्र में शीतलहर जैसी स्थिति बनने वाली है। मुंबई में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे गिर सकता है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दिन के तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मन की बातः प्रधानमंत्री ने की रायगढ़ के इस ‘कैफे’ की प्रशंसा

फसलों को हो सकता है नुकसान
मौसम विभाग ने राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसलिए किसानों को फसलों की उचित देखभाल करना आवश्यक है। राज्य में बढ़ती ठंड का असर फसलों पर पड़ रहा है। अगर दोबारा बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होने की आशंका है। नंदुरबार जिले के नवापुर तहसील में कुछ जगहों पर बेमौसम बारिश हुई है। बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here