गुजरातः दो समुदायों में हिंसक झड़प, 6 पुलिसकर्मी भी घायल

गुजरात के सोमनाथ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई । इस घटना में 6 पुलिसकर्मी और कई लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में लगभग 2,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

102

गुजरात में बड़ी घटना घटी है। प्रदेश के सोमनाथ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस घटना में 6 पुलिसकर्मी और कई लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में लगभग 2,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह झड़प 23 मई को हुई।

एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ के उना तालुका के नवा बंदर गांव स्थित जेट्टी में मछली पकड़ने की दो नौकाओं की टक्कर के बाद विवाद पैदा हो गया और बाद में यह हिंसक झड़प में बदल गया।

हिंसा में 2,000 लोग शामिल
अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो समुदायों के करीब 2,000 लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे, तलवार और लोहे व प्लास्टिक की पाइपों से हमला किया तथा पत्थर तथा बोतलें फेंकी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सहायक पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जट, दो उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल समेत छह पुलिकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आंसू गैसे के गोले छोड़ने पड़े।

ये भी पढ़ेंः अब चक्रवात यास ने बढ़ाई चिंता! जानिये, तबाही से निपटने के लिए सरकार की कैसी है तैयारी

कार्रवाई शुरू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में दोनों समुदायों के 47 ज्ञात और लगभग 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.