मुंबई में ऐसे की जा रही है नाइट कर्फ्यू की ऐसी-तैसी!

महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक है।

85

देश के कई राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र और मुंबई में भी पिछले करीब एक महीने से कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने लोगों के साथ ही सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक है। ज्यादातर लोग सरकार के इस निर्णय को गंभीरता से भी ले रहे हैं लेकिन कुछ लोग नाइट कर्फ्यू और कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपने साथ ही अपने परिवार और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। इसका ताजा सबूत दादर के सब्जी बाजार में देखने को मिला। 27 मार्च की रात लोगों का हुजूम इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

पहले क्रमांक पर महाराष्ट्र
बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में देश भर के 80 प्रतिशत नये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 62,258 नये लोग रोगग्रस्त पाए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र् में अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 36,902 कोरोना रोगी पाए गए हैं, जबकि पंजाब में 3,122 और छत्तीसगढ़ में 2,665 पाए गए हैं। हालांकि देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।

  ये भी पढ़ेंः मिशन बिगिन अगेन: बगैर मास्क अब पांच सौ का लगेगा फटका… जानें समय सारिणी और प्रतिबंध

डराने लगे हैं कोरोना के बढ़ते आंकड़े
इन आंकड़ों की भयावहता को शायद कुछ लोगों को अंदाजा नहीं है। इसलिए वे सरकारी आदेशों के साथ ही कोरोना के साधारण नियमों जैसे मास्क पहनने, हाथ धोते रहने या सेनेटाइज करते रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी पालन करना जरुरी नहीं समझ रहे हैं। शायद ऐसे लोगों की वजह से ही देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर आई है, जो पहले से भी डरावना दिख रही है।

ये भी पढ़ेंः मौतुवा मंदिर में पूजा, ‘बॉर मां’ का स्मरण! जानें पीएम के दौरे की खास बातें

देश दूसरा लॉकडाउन झेलने की हालत में नहीं
देश दूसरा लॉकडाउन झेलने की हालत में नहीं है। पहले लॉकडाउन में जो लोग बेरोजगार हो गए थे और जिनकी नौकरियां चली गई थीं, उनमें से करीब 30 प्रतिशत लोग अभी भी संभल नहीं पाए हैं। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी राजस्व को लेकर अभी तक चिंतित है। इस हालत में दूसरे लॉकडाउन की कल्पना करना किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है।

महाराष्ट्र में दिशानिर्देश

  • नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
  • सभी पार्क, मार्केंट और मॉल आदि रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
  • मास्क न पहनने पर 500 और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
  • ऑडिटोरियम, रेस्तरां बंद रहेंगे।
  • धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक रहेगी।
  • शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं।
  • अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं।
  • जिस सोसाइटी में पांच से ज्यादा कोरोना मरीज पाए जाएंगे, उसे सील कर दिया जाएगा।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.