दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुन पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई।

161

हिंदी और मराठी के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले ने शनिवार को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिसकी जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुन पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन की प्रमुख हस्तियों ने गोखले के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता विक्रम गोखले पिछले एक पखवाड़े से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार को उनकी हालत अधिक गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शनिवार को वह दुनिया को जोड़कर चले गए।

ऐसा रहा बॉलीवुड सफर
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) जैसी प्रमुख बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। कमल हासन की ‘हे राम’ (2001), ‘भूल भुलैया’ (2007) में आचार्य यज्ञ प्रकाश भारती के रूप में और प्रियदर्शन की गुदगुदाने वाली ‘दे दना दन’ (2009) में एक राजनयिक के रूप में इसके अलावा उन्होंने अन्य कई किरदार निभाए। उन्होंने 2010 में मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ निर्देशक की भूमिका निभाई और अपनी मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसके अलावा थिएटर में अपने अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.