पिटाई के प्रकरण में जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार, जानिये क्या है बवाल

102

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड को वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह प्रकरण ‘हर हर महादेव’ सिनेमा के विरोध से जुड़ा है। विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ठाणे के विवियाना मॉल में समर्थकों के साथ प्रवेश किया था। उस समय सिनेमा देख रहे लोगों के साथ मारपीट के भी वीडियो सामने आए थे। जस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है।

विधायक जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में सौ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार 7 नवंबर को विवियाना मॉल में आंदोलन किया था। उस समय हर हर महादेव सिनेमा का प्रसारण चल रहा था। उस बीच आव्हाड पहुंचे और उन्होंने फिल्म बंद करवा दी। इसके बाद प्रेक्षकों को भी वहां से निकाला गया। इसमें कुछ प्रेक्षकों से मारपीट भी की गई थी। इसके वीडियो वायरल हुए थे, जिस पर वर्तक नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सौ कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी पंजीकृत की थी। सिनेमा गृह में मारपीट के प्रकरण में शुक्रवार को वर्तक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – मुंबई में आतंकी हमलों की धमकी, पुलिस ने ड्रोन को लेकर जारी किया ये आदेश

आह्वाड का आरोप
जितेंद्र आव्हाड ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि, उन्हें वर्तक नगर पुलिस थाने से फोन गया था। जिसमें नोटिस जारी करने की जानकारी दी गई थी। उस समय पुलिस ने कहा था कि, नोटिस घर भेज देते हैं या पुलिस थाने से ले लें। जब आव्हाड पुलिस थाने गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसा है प्रकरण
फिल्म हर हर महादेव में छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन चरित्र प्रदर्शित किया गया है। एनसीपी को उसके कई दृश्यों को लेकर विरोध है। इसी विरोध के चलते वह फिल्म के प्रदर्शन को रुकवा रही थी। जितेंद्र आव्हाड भी सोमवार रात ऐसा प्रदर्शन करने गए थे। जिसमें बवाल हो गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.