गोवा से मुंबई के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून 2023 को सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा पर रवाना करेंगे।

132

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कल 3 जून 2023 को देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का तोहफा देंगे। गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Goa-Mumbai Vande Bharat Express) का उद्घाटन गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन (Madgaon Railway Station) से होगा। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन गोवा-मुंबई रूट पर दौड़ेगी।

गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद देश में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 19 हो जाएगी। वहीं, मुंबई से चलने वाली यह चौथी और महाराष्ट्र से पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। मुंबई से तीन वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं, जिनमें मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह ने रद्द की अयोध्या रैली, बताई जा रही है ये वजह

ट्रेन का परिचालन समय क्या होगा?
गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 8 कोच होंगे। यह वंदे भारत अन्य ट्रेनों की तरह सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सुबह 5:25 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और दोपहर 1.15 बजे गोवा के मडगांव पहुंचेगी। यह मडगांव, गोवा से दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी और रात 10.25 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। मुंबई गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कांकावली और थिविम होते हुए मुंबई से गोवा के मडगांव तक चलेगी।

टिकट की कीमत
अगर आप इस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो एसी चेयर कार के लिए 1,100 से 1,600 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,000 से 2,800 रुपये देने होंगे।

देखें यह वीडियो- कांग्रेस ने छतरपुर से मेडिकल कॉलेज छिनने का किया पाप – सीएम शिवराज सिंह चौहान

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.