कोरोना की होगी हार, टीकाकरण एक अरब के पार! जानें, किस प्रदेश में कितने बने बाहुबली

देश में 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ा और 21 अक्टूबर को इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। मात्र 280 दिनों में देश ने यह सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

83

कोरोना के खिलाफ जंग मे भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ग्रामीण और सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक जिस तरह टीकाकरण अभियान को चलाया गया, उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। इसी वर्ष 16 जनवरी को शुरू हुआ टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ा और 21 अक्टूबर को इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। मात्र 280 दिनों में देश ने यह सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

जिन कारणों से देश में कोरोना कमजोर होता दिख रहा है, उसका सबसे बड़ा कारण टीकाकरण माना जा रहा है। पिछले पांच दिनों से कोरोना के नए केसों का 15 हजार से नीचे सिमट जाना देश के लिए राहत की बात है। देश में टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज रही है और कई दिन तो एक-एक करोड़ टीके लगाए गए। पीएम मोदी के जन्म दिन पर तो 2.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए थे।

ये भी पढ़ेंः भारत ने रचा इतिहास, टीकाकरण 100 करोड़ के पार! इस तरह मनाया जा रहा है जश्न

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बाहुबली
राज्यवार आंकड़ों को देखें तो उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 12 करोड़ 21 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है। इस प्रदेश में यह आंकड़ा 9 करोड़ 32 लाख से अधिक है। पश्चिम बंगाल में 6 करोड 85 लाख तो गुजरात और मध्य प्रदेश में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में सभी वयस्कों को टीका लगाए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तो वयस्कों को दोनों टीके लग चुके हैं।

सुरक्षा घेरे में 75 प्रतिशत लोग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्थि पर खुशी व्यक्त करते हुए पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण यह संभव हो पाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि देश के 75 प्रतिशत लोग अब तक कोरोना वैक्सीन लेकर सुरक्षा चक्र के दायरे में आ गए हैं। अब तक देश के 31 प्रतिशत लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। सरकार का इस वर्ष के अंत तक सभी वयस्कों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है।

पीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा की
पीएम मोदी ने इस सफलता का श्रेय देश के स्वास्थ्यकर्मियों को देते हुए उनकी प्रशंसा की है। बता दें कि देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी और 1 मई से सभी वयस्कों को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.