यात्रा से पहले जान लें… उत्तराखण्ड में जल प्रलय से पुल टूटा, सड़क धसीं

बारिश से उत्तराखण्ड में आफत है। इसके कारण कई मार्ग बंद कर दिये गए हैं।

148

उत्तराखण्ड यात्रा करने के इच्छुक हों तो जान लें किया राज्य में वर्षा से जल प्रलय की परिस्थिति बन गई है। इसके कारण देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर बना पुल ढह गया है। इसके अलावा मालदेवता सहस्त्रधारा लिंक रोड भी धंस गया है। राज्य के कई मार्गों पर यातायात बंद कर दिया गया है।

राज्य में तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है, नदियां उफान पर है। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानी पोखरी गांव में बना पुल ढह गया है। जिसके कारण कई गाड़ियां उसमें बह गई हैं। पुल के ढहने के बाद नदी का पानी टूटे पुल के मलबे पर से बह रहा है। इस हादसे के बाद का वीडियो स्थानीय लोगों ने साझा किया है।

ये भी पढ़ें – अवसरवादी भाजपा! अमृत महोत्सव पर भूल गई वीर सावरकर को, बिसर गई क्रांतिकारियों के बलिदान

इसी प्रकार दूसरा वीडियो मालदेवता सहस्त्राधारा लिंक रोड का है। यहां की सड़क भारी बारिश के कारण धंस गई। जिसके कारण नदी उसमें से बहने लगी, नदी की तेज धाराओं से कटने के बाद सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है। राज्य में तीन चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश देवप्रयाग, ऋशिकेश टिहरी और देहरादून मसूरी रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.