महाराष्ट्र में मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में बेमौसम बारिश

मुंबई के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है। बेमौसम बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

121

इस साल मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी से ही महाराष्ट्र सहित पूरे देश में तापमान बढ़ना शुरू हो गया। मुंबई में भी लगातर गर्मी बढ़ रही है। गर्मी के बीच लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 15 मार्च की रात और गुरुवार की सुबह बारिश हुई है। वहीं, आज दिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद है।

इन इलाकों में हुई बारिश
मुंबई के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है। पश्चिमी उपनगरीय इलाके बोरीवली, दहिसर में बेमौसम बारिश हो रही है। ठाणे जिले के बदलापुर, अंबरनाथ इलाके में बूंदाबांदी हो रही है। बेमौसम बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, दादर-परेल इलाके में भी बादल छाए रहे। वसई-विरार में भी 15 मार्च की रात को बारिश हुई। आसामान में बादल छाए हुए हैं और दिन में बारिश होने की संभावना है। बेमौसम बारिश के बाद उमस बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- दो महाशक्तियों के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.