अब हवाई यात्रा पर सरकार ने किया ये बदलाव! यात्रा से पहले जान लें

हवाई जहाज की यात्रा को लेकर नया किराया प्रणाली सरकार ने घोषित की है।

92

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नए निर्णय के अनुसार अब हवाई यात्रा कि किरायए में वृद्धि हो सकती है। इसके निर्णय के अनुसार नया किराया 1 जून से लागू होगा। किराए में कुल 13 से 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे यात्रियों को अधिक खर्च पड़ना होगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किराया बढोतरी अलग-अलग चरणों के अनुसार किया है।

कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते दुष्प्रभाव से एविएशन सेक्टर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में छह अरब से अधिक का घाटा हो सकता है। इसके लिए इंडस्ट्री के जानकारों ने तत्काल निवेश की आवश्यकता पर बल दिया है।

कोविड 19 संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में अंतर्देशीय उड़ानों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। जहां फरवरी 2021 में 3.13 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया था वहीं 25 मई 2021 को मात्र 39,000 यात्रियों ने ही हवाई यात्रा की है। इसके कारण उड्डयन क्षेत्र को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.