रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मृत्यु? ब्रिटेन ने किया यह दावा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मृत्यु हो गई है। यह दावा ब्रिटेन के गुप्तचर एजेंसी ने किया है।

146

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मृत्यु हो गई है। यह दावा ब्रिटेन के गुप्तचर विभाग ने किया है। दावे में कहा गया है कि गंभीर बीमारी के कारण पुतिन का निधन हो गया है और उनका हमशक्ल उनकी जगह पर काम कर रहा है।

ब्रिटेन के इस दावे के बाद दुनिया भर में खलबली मच गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि रूस की ओर से नहीं की गई है। रूस की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी नही दी गई है। इसलिए ब्रिटेन का दावा कितना सच है, इस बारे में कहना मुश्किल है।

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस की सेना के हमले से यूक्रेन में तबाही मची हुई है। तीन महीने से भी अधिक समय से जारी जंग कब खत्म होगी, इस बारे में कहना मुश्किल है। इस स्थिति में पुतिन की मौत का भयानक परिणाम हो सकता है। हालांकि अभी इस दावे के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी का दावा
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई6 ने पुतिन की मौत के दावे ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। एजेंसी का दावा है कि पुतिन का हमशक्ल सार्वजनिक समारोहों में शरीक हो रहा है। एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि पुतिन की मौत के रहस्य को उनके साथी लंबे समय तक छिपाकर रख सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन समारोहों में पुतिन दिख रहे हैं, उन्हें पहले की रिकॉर्ड किया गया है।

कैंसर के शिकार हैं पुतिन
पुतिन काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं और उन्हें पेट का कैंसर है। इस तरह की खबरें लगतार आ रही हैं। उनके ऑपरेशन की भी बात मीडिया में आ रही है, लेकिन उनके अस्पताल में भर्ती होने और ऑपरेशन कराने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.