चीनः इस बात को लेकर रेस्टोरेंट में दो महिलाओं पर हमला, नौ गिरफ्तार

उत्तरी हेबेई प्रांत के तांगशान में पुलिस ने कहा है कि इस हिंसक हमले के संबंध में नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

79

चीन के तांगशान शहर के एक रेस्टोरेंट में दो महिलाओं पर हमले के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चीन में लैंगिक हिंसा का मुद्दा फिर चर्चा के केंद्र में है।

दोनों के बीच बहस और हाथापाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति ने एक लड़की के पीछे अपना हाथ रखा और लड़की ने तुरंत उसे दूर धकेल दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई। इस दौरान एक और महिला पर हमला किया गया।

ये भी पढ़ें – बंगाल में हिंसा जारी, प्रशासन ने निपटने के लिए उठाए कई कड़े कदम

हमले में दो और लोगों को गंभीर चोट
वीडियो के वायरल होते ही यह चीन के माइक्रोब्लाॅगिंग साइट वीबो पर सबसे अधिक चर्चित विषयों की सूची में शीर्ष छठे पायदान पर आ पहुंचा। हमले का शिकार हुईं दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। हमले में दो और लोगों को गंभीर चोट आई है। उत्तरी हेबेई प्रांत के तांगशान में पुलिस ने कहा है कि इस हिंसक हमले के संबंध में नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.