मुंबई में भी मिले ओमिक्रोन के दो मरीज! जानें, महाराष्ट्र में अब तक पाए गए कितने संक्रमित

महाराष्ट्र में पहला ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज कल्याण डोंबिवली में मिला था। इसके बाद पिंपरी चिंचवाड़ में 6 और पुणे शहर में 1 संक्रमित मरीज मिले।

81

कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई में 6 दिसंबर को 2 नए मरीज इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या अब 10 तक पहुंच गई है।

संक्रमितों में दक्षिण अफ्रीका का एक 37 वर्षीय यात्री शामिल है। वह 25 नवंबर को जोहान्सबर्ग से मुंबई पहुंचा था। ओमीक्रोन संक्रमण के टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि साथ रह रही उसकी प्रेमिका भी ओमिक्रोन से संक्रमित है। वह भी 25 नवंबर को अमेरिका से आई थी।

महाराष्ट्र में अब तक 10
महाराष्ट्र में पहला ओमिक्रोन से संक्रमित मरीज कल्याण डोंबिवली में मिला था। उसके बाद पिंपरी चिंचवाड़ में 6 और पुणे शहर में 1 संक्रमित मरीज मिले। 6 दिसंबर को मुंबई में भी ओमिक्रोन से 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक राज्य में कुल 10 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में विदेश से आए  295 में से 109 से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। इस बात की जानकारी महानगरपालिका आयुक्त ने प्रेस वार्ता में दी है।

विदेश से आए कुल 295 लोगों में से 109 गायब
आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ” महानगरपालिका को विभिन्न देशों से कल्याण डोंबिवली में आए 295 नागरिकों की सूची प्राप्त हुई है। इनमें से 88 नागरिकों का एंटीजन टेस्ट किया गया है, जिनमें से 34 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 48 यात्रियों की रिपोर्ट आना बाकी है। इस सूची में शामिल 109 लोगों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। कुछ यात्रियों के फोन बंद हैं, जबकि कुछ यात्रियों के घर बंद हैं। महानगरपालिका का मेडिकल स्टाफ उनकी तलाश कर रहा है।”

ये भी पढ़ेंः ओमीक्रॉन है कितना खतरनाक? बाइडेन के स्वास्थ्य सलाहकार ने बताया

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नियम
विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए नियम बनाए गए हैं। ऐसे नागरिकों के लिए 14 दिन का घर में क्वारंटाइन रहना अनिवार्य है। इन नियमों को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

1 दिसंबर के बाद से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए टेस्ट की रिपोर्ट
कुल आगमन

-उच्च जोखिम वाले देश – 6 हजार 263

-अन्य देश – 28 हजार 430

-कुल – 34 हजार 700

आरटीपीसीआर टेस्ट
-उच्च जोखिम वाले देश – 6 हजार 263

-अन्य देश – 635

-कुल – 6 हजार 898

जीनोम सीक्वेसिंग के लिए रेफर किए गए रोगियों की संख्या
-उच्च जोखिम वाले देश – 11

-अन्य देश – 1

-कुल – 11

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.