मुंबई एसी लोकल में सफर करना होगा सस्ता! जानिये, कितना घट सकता है किराया

रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव में एसी लोकल का किराया सिंगल जर्नी के लिए कम करने का अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि मुंबई एसी का किराया मुंबई की मेट्रो ट्रेन के आधार पर तय किया जाना चाहिए।

69
  • मुंबई एसी लोकल ट्रेनों में सफर करना सस्ता हो सकता है। इसका किराया कम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए प्रस्ताव पेश किया है। बोर्ड के प्रस्ताव में एसी लोकल का किराया सिंगल जर्नी के लिए कम करने का अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि मुंबई एसी का किराया मुंबई की मेट्रो ट्रेन के आधार पर तय किया जाना चाहिए।

रेलवे बोर्ड का यह प्रस्ताव पास हो जाने पर मुंबईकरों को एसी सिंगल जर्नी का किराया 10 रुपए से लेकर 80 रुपए तक कम चुकाना पड़ सकता है। वर्तमान में यात्रियों को सिंगल जर्नी के लिए 65 रुपए से 220 रुपए तक भुगतान करना पड़ता है। हालांकि प्रस्ताव में पास के किराए में कमी करने की कोई बात नहीं कही गई है।

ये भी पढ़ेंः अब कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग… परिजन परेशान

यात्रियों के साथ ही रेलवे को भी लाभ
रेलवे बोर्ड का कहना है कि किराया कम होने से पीक और नॉन पीक ऑवर में एसी लोकल को ज्यादा यात्री मिल सकेंगे और लोगों को सुविधा होने के साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।

अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो किराए पर इस तरह पड़ेगा असर
5 किमी- 65 रुपए ( वर्तमान किराया), 10 रुपए प्रस्तावित
10 किमी- 65 रुपए ( वर्तमान किराया), 20 रुपए प्रस्तावित
15 किमी-90 रुपए ( वर्तमान किराया), 30 रुपए प्रस्तावित
20 किमी-135 रुपए ( वर्तमान किराया), 40 रुपए प्रस्तावित
25 किमी-135 रुपए  ( वर्तमान किराया),50 रुपए प्रस्तावित
30 किमी -175 रुपए ( वर्तमान किराया), 60 रुपए प्रस्तावित
35 किमी-180 रुपए ( वर्तमान किराया), 70 रुपए प्रस्तावित
40 किमी-190 रुपए ( वर्तमान किराया), 80  रुपए प्रस्तावित
55 किमी-205 रुपए ( वर्तमान किराया),80 रुपए प्रस्तावित
60 किमी-220 रुपए( वर्तमान किराया), 80 रुपए प्रस्तावित

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.