बिहार में भीषण दुर्घटनाः पिकअप वैन गंगा में गिरी, 11 की जल समाधि

पटना में एक पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों की जान चली गई है।

109

बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। यहां पुरानी पानापुर घाट पर 23 अप्रैल को पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक पिकअप वैन गंगा नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि वैन में सभी एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। ये लोग अकिलपुर से दानापुर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार अकिलपुर के रहने वाले राकेश कुमार का 21 अप्रैल को तिलक समारोह था। तिलक खत्म होने के बाद लड़की की तरफ के लोग अपने दानापुर स्थित घर वापस जा रहे थे। तभी इतनी बड़ा दुर्घटना घट गई और एक ही परिवार के 11 लोग की जान चली गई।

गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से मृतकों के शव निकालने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ और एडीआरएफ की टीम भी बचाव व राहत कार्य में जुटी है। पटना के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः विरार के अस्पताल में अग्नितांडव, 13 मरीजों की मौत,6 घायल

तीन लोगों ने बचा ली जान
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन की छत पर सवार तीन लोग कूद गए और उनकी जान बच गई। इनके नाम सुजीत कुमार सिंह, मनोज सिंह और किताब राय बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है और हंगामा मचा हुआ है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गोताखोरों ने गंगा नदी में वैन को ढूंढ़ निकाला है और उसे क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.